दोनैनीताल में नगर पालिका के द्वारा वोट करेगा नैनीताल बोट स्टैंड से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
जिला अधिकारी वंदना सिंह ने किया शुभारंभ
रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। नगर पालिका के द्वारा वोट स्टैंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया नगर पालिका के अधिसाशी अधिकारी राहुल आनंद ने जिलाधिकारी वंदना सिंह क़ो पुष्प गुच्छ देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसको देखते हुए जिला निर्वाचन की तरफ से देश भर में कई अभियान चलाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी वंदना सिंह के नेतृत्व में प्रियोगाक नैनीताल के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों मतदान के लिए जागरूक किया हर किसी को अपना मत का प्रयोग करना चाहिए व नाव चालक संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल ने वोट करेगा। नैनीताल कार्यक्रम के तहत नाव चालकों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरुआत की।
नाव चालकों के द्वारा नैनी झील में बोट रेस का आयोजन किया गया।इसके साथ ही नाव चालकों ने नैनीझील के बीचों बीच गोल घेरा बनाकर अपने नौकायन का प्रदर्शन दिखाया।
स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक़ो ने बोट रेस और पाल नौकायान क़ो अपने मोबाइल कैद किया। इस अभियान में एसडीआरएफ की की टीम शामिल थी जिला अधिकारी वंदना सिंह ने कहा कहा की मतदाता जागरूकता अभियान प्रत्येक बूथ तक चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
खासकर जिन बूथों में मतदान कम है उन स्थानों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व लोगो को प्रेरित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट और रील कंपटीशन और यूथ आईकॉन के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद, अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा उद्घोषक हेमंत बिष्ट,शिवराज सिंह नेगी. हिमांशु चंद्रा, सुनील खोलिया मोहन चिनवाल लिक बैंक के मैनेजर आदि लोग उपस्थित थे।






