ब्रेकिंग न्यूज़

रानीखेत। स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा में एन0 सी0 सी0 के सहयोग से स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरुकता पर नुक्कड़ नाटक तथा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पांडे द्वारा किया गया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से हैड़ाखान मार्ग होते हुए चिलियानौला बाज़ार तक निकाली गयी जिनमें छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरुकता से संबंधित नारे लगाए।

इसके उपरांत चिलियानौला बाज़ार में ही एन0 सी0 सी0 कैडेट्स द्वारा मतदाता जागरूकता पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, तथा स्थानीय लोगों को आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया।

इस गतिविधि में स्वीप नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिमन्यु कुमार, सहायक नोडल अधिकारी पूजा, 24 यू0 के0 गर्ल्स बटालियन प्रभारी डॉक्टर रूपा आर्या, 79 यू0 के0 बटालियन प्रभारी डॉक्टर शंकर कुमार, डॉक्टर पारुल भारद्वाज, डॉक्टर निधि पाण्डे, डॉक्टर बरखा रौतेला, डॉक्टर महिराज मेहरा, डॉक्टर तारा चंद्र इत्यादि उपस्थित रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.