ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट और भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री और नैनीताल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए हजारों हजार लोग यहां पहुंचे और उनके ओजस्वी संबोधन से एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित है और मोदी जी के सपने को पूरा करने का संकल्प लोगों ने लिया है। 

योगी जी की रैली ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया है। और यही कार्यकर्ता घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिएसमर्थन इकट्ठा करेंगे और अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के काम करेंगे वहीं इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड ने अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। यूपी के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा को इसी धरती ने जन्म दिया है। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं।

देवभूमि के कंकड़ कंकड़ में शंकर है उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान किया है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उन्होंने कहा कि मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बिता। दूर दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। आज हर घर नल की योजना के कारण 100 में से 90 घरों में पानी पहुंच गया है यूपी में पहले बमबाजी होती थी। अब हर हर बम बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्रा निकलती है।

यूपी में अपराधियों को गलतफहमी होती है कि यूपी में अपराध करके उत्तराखंड भाग जायेंगे। मैं उन्हें इस लायक छोडूंगा ही नहीं कि वो देवभूमि को अपवित्र कर सकें विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी, अराजकता का राज होता था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट ने किया है। आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 संपन्न: बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल बना चैंपियन, वुडब्रिज स्कूल भवाली-भीमताल उपविजेता

You missed

error: Content is protected !!