ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल उधम सिंह नगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने  किया रोड शो 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पहुचे ऊधम सिंह नगर लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस बीच सैकड़ो कार्यक्रताओं ने बाइक रैली निकलते हुए इस बार अपनी जीत का बिगुल बजाया। जिसके बाद तल्लीताल धर्मशाला से मल्लीताल स्थित रामसेवक सभा तक रोड शो किया।

श्री रामसेवक सभा में जनता को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार इतने साल9 से अग्निवीर के नाम पर युवाओं को ठगते हुए आई है।

अजय भट्ट के पास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री होने के साथ-साथ पर्यटन जैसा महत्वपूर्ण विभाग रहा इसके बावजूद भी अजय भट्ट ने पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड के लिए कोई विकास कार्य नहीं किए।

अधिक्तर लोग अजय भट्ट का नाम तक नही जानते। प्रकाश ने कहा अजय भट्ट जनता के विकास के लिए खर्च की जाने वाली सांसद निधि को भी पूरी तरह खर्च नहीं कर सके।

जिससे उनकी उदासीनता का पता चलता है।

उत्तराखंड की जनता को भाजपा सरकार से केवल निराशा ही हाथ लगी है जिसका जवाब वह इस लोकसभा चुनाव में देगी।

भाजपा सरकार जानती है कि उसे इस बार उत्तराखंड से केवल हार किलने वाली है जिसके लिए वह तरह तरह के दांव-पेंच आजमा रही है और कई दावेदार भी मैदान में उतार रही है, लेकिन इस बार सरकार की इस चल का जनता पर कोई असर नही पड़ेगा।

कहा की इस बार उन्हें लोकसभा सीट से दावेदारी करने का मौका मिला है।ओर जनता जानती है उसे क्या करना है और इसका जवाब चुनाव में पता चल जाएगा।कहा कि नैनीताल में सीवर पाइपलाइन बिछाई जाने के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है।

कांग्रेस धर्मए राम मंदिर के नाम नहीं विकाश के नाम पर वोट मांग रही है।

इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य सुमित हृदेश निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी खष्टी बिष्ट, राहुल चिमवाल, सतीश नैनवाल,सचिन नेगी, अनुपम कबडवाल, डा. रमेश पांडेय, गोपाल बिष्ट, मुकेश जोशी, डा.सरस्वती खेतवाल, भावना बिष्ट, राजीव लोचन शाह, हिमांशु पांडे, दीपक रूवाली ,कैलाश अधिकारी, सूरज पांडे, कैलाश जोशी, त्रिभुवन सिंह फत्र्याल,मुन्नी तिवारी,कुंदन सिंह बिष्ट, सपना बिष्ट, रेखा आर्य, पुष्कर बोरा, निर्मल चंद्र भट्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी कोतवाली में ‘पति-पत्नी और वो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की चैटिंग पकड़कर धरने पर बैठी पत्नी
error: Content is protected !!