ब्रेकिंग न्यूज़

दोस्तों के साथ नहाने गया सेना का जवान नदी में डूब गया, परिवार में मचा कोहराम

पिथौरागढ़। अस्कोट में छुट्टी में घर आए सेना के जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार अस्कोट निवासी राहुल धामी 23 वर्ष सेना की 12 कुमाऊं रेजीमेंट में पटियाला में तैनात था।वह कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था।

बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ चर्मा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। साथियों की सूचना पर पानागढ़ से एसडीआरएफ जवान और अस्कोट थाना से प्रभारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कांस्टेबल जगत सिंह, कवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

एसडीआरएफ ने जवान को नदी से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी डीडीहाट पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एकता मंच के संयोजक तरुण पाल और वीरजंग पाल मृतक जवान के छोटे भाई भारतेंदु धामी को लेकर डीडीहाट पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक जवान पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। उसके पिता की मृत्यु चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। घर में माता तारा देवी और छोटा भाई भारतेंदु धामी है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे अस्कोट क्षेत्र में शोक छाया हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.