ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी।  गौलापार में आज नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य द्वारा सभा आयोजित की गई।

जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।हल्द्वानी : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में गौलापार में जनसभा

इस दौरान वहां सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती के मौके पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किया और संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया।

वही आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को अधिक से अधिक मतों से जीताने का भरोसा क्षेत्र की जनता ने दिया, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है हमारे देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।हल्द्वानी : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में गौलापार में जनसभा

जिसको बचाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिन रात काम कर रहे हैं कल प्रियंका गांधी की रामनगर में हुई रैली से भी जनता में उत्साह का माहौल है।हल्द्वानी : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में गौलापार में जनसभा

कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार मजबूती से जनता के बीच जा रहे हैं और पूर्ण बहुमत के साथ देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, सभा में बड़ी संख्या मे आये हुए लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनको नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खुला माँ नंदा-सुनंदा का दरबार, जयकारों से गूंजा नैनीताल, हजारों भक्तों ने किये मां के दर्शन, वीडियो....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.