ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल में चैत्र नवरात्रि नवमी के  दिन माँ नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा कर कन्याओं का किया  पूजन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। साल में पड़ने वाली सभी नवरात्रि में मां भगवती के 9 रूपों की पूजा-उपसाना 9 दिनों तक की जाती है।चैत्र नवरात्रि जिसे कि वसंत नवरात्रि या चैती नवरात्रि भी कहा जाता है।

वही चैत्र नवरात्रि व रामनवमी के अवसर पर मल्लीताल स्थित नैना देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में के पुजारियों ने पूजा अर्चना के साथ ही हवन यज्ञ किया।

इस बीच नैना देवी मंदिर के समीप पार्क में श्रद्धालुओं ने कन्यापूजन किया।रामनवमी के दिन मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

नैनीताल घूमने आए पयर्टकों ने भी मंदिर परिसर में पूजा की व कन्या पूजन किया। नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी और शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

नैनीताल के श्रीराम सेवा दल ने भी नगर में बाइक रैली निकाली। 

मंदिर के पुरोहित नवीन चंद तिवाड़ी ने बताया की चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।पंडित ने बताया के दिन भक्तों की मंदिर परिसर में खासा भीड़ देखने को मिली।

बुधवार के दिन राम का जन्म हुआ था जिसकी सुबह से ही तैयारी की जा ही है।इस बीच सभी राज्य देश दुनिया के लिए अमन शांति की कामना की कहा कि कोई भी आपदा आने से पहले माता रानी उससे सभही को सुरक्षित रखे।मंदिर में कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें :  लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव

You missed

error: Content is protected !!