ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दुबई की बाढ़ और बारिश में फंसे भारतीयों और देश के हवाई यात्रियों के लिए भारत ने पहले ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया था।

अब दुबई में स्थित भारतीय कंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा है कि – हम फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यूएई अधिकारियों और एयरलाइंस के संपर्क में हैं।

एयरलाइंस की ओर से नियमित अपडेट यात्रियों को दिए जा रहे हैं। भारतीय सामुदायिक संगठनों के सहयोग से राहत उपाय बढ़ाए गए हैं।

बता दें कि बाढ़ और बारिश के चलते दुबई में हवाई, मेट्रो और सड़क यातायात ठप हो गया है। स्कूल, कॉलेज, मॉल, बाजार और प्रमुख प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। जगह-जगह सड़कों, गलियों और मकानों में पानी भर गया है।

यह भी पढ़ें :  बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बिहार सरकार बेकफुट पर, पुलिस के तीन बड़े यू-टर्न, सियासी दबाव के बाद बदले कदम

You missed

error: Content is protected !!