ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। हल्द्वानी के सभी बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें नजर आ रही है।

लोग सुबह सबसे पहले अपने मत का प्रयोग करने आ रहे हैं। पहली बार मतदान करने आ रहे युवा मतदाताओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान कराया जा रहा है, जिसको लेकर जिला निर्वाचन विभाग और पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है।

नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और कांग्रेस से प्रकाश जोशी के बीच कड़ा मुकाबला है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दुकानों के किराए में 50% तक बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, महापौर को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!