आज दोपहर एक कार के गहरी खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौत
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। रामगढ़ क्षेत्र के गागर में आज दोपहर एक कार के गहरी खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौत हो गई।
डॉ. कांडपाल रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ में तैनात चिकित्सक डा0 गौरव काण्डपाल की शुक्रवार को अपराह्न 12 बजे निजी वाहन से हल्द्वानी आ रहे थे गहरी खाई में गिरने से डा0 काण्डपाल की मृत्यु हो गई।
डा0 काण्डपाल की मृत्यु पर मोर्चरी में पहुचकर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान से इस दुख की घडी में परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
डा0 गौरव काण्डपाल की पत्नी डा0 प्रियंका काण्डपाल कालाढूगी सीएचसी में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं तथा उनके दो बच्चे जो कक्षा 10 व कक्षा 5 में अध्यनरत हैं।
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।






