ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मजदूरों की कई झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग 

हल्द्वानी।  शहर के बनभूलपुरा अंतर्गत आने वाले चोरगलिया रोड चिराग अली शाह बाबा मज़ार क्षेत्र में मजदूरों की कई झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई है।

आग इतनी विकराल थी, कि घरेलू सामान और झोपड़ी जलकर खाक हो गई।

घटना के संबंध में जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई दरअसल शुक्रवार रात कुछ मज़दूरों की झुग्गी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

तेज हवा से कुछ ही देर में आग की लपटें एक झुग्गी से दूसरी और फिर कई झुग्गियां आग की लपटों में स्वाहा हो गई।

अग्निकांड में कई मजदूरों का घरेलू सामान, नकदी आग की भेंट चढ़ गए हैं। दमकल वाहनों कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने में जुट गए।

यह भी पढ़ें :  कौशलम प्रदर्शनी में छात्रों के स्टार्टअप आइडिया ने जीता दिल, पहाड़ी उत्पादों से दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
error: Content is protected !!