ब्रेकिंग न्यूज़
देवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्वकुमाऊँ विश्वविद्यालय में एआई आधारित फंड रेज़िंग और इन्वेस्टर पिच पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के गुरग्राफिक एरा भीमताल में साइबर अपराध, नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का पाठ, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को किया सतर्कभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
खबर शेयर करे -

देहरादून। प्रदेश में अब पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। अभी तक यह हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही थी। अब सप्ताह में छह दिन संचालन होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिलेगी।

प्रदेश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस समय प्रदेश से सभी प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जा चुका है। हाल ही में प्रदेश सरकार अयोध्या, लखनऊ और अमृतसर के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू कर चुकी है।

प्रदेश के भीतर बढ़ाया जा रहा हवाई सेवाओं का दायरा

प्रदेश के भीतर भी हेली व हवाई सेवाओं, दोनों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। कुछ समय पूर्व देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया था। यह हवाई सेवा पहले भी सप्ताह में छह दिन संचालित होनी प्रस्तावित थी। यद्यपि, तकनीकी कारणों के चलते इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जा रहा है।

समस्या हुई दूर, अब छह दिन होगा संचालन

अब हवाई सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने अवगत कराया है कि हवाई सेवा के संचालन में आ रही तकनीकी समस्या दूर हो गई है और इसका अब सप्ताह में छह दिन संचालन किया जा सकेगा।

प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले शुरू की जा रही यह सेवा निश्चित रूप से स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस एक दिन यह सेवा संचालित नहीं होगी। जल्द ही इसकी समय सारिणी जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, Gen-Z युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

You missed

error: Content is protected !!