ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

युवा पीढ़ी को गीत के माध्यम से नशा न करने की नसीहत।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सरोवर नगरी में मत कर नशा मत कर गाने का फिल्मनांकन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश पर नशा मुक्त देश, प्रदेश की मुहीम के तहत गाने का निर्माण किया जा रहा है।

बढ़ते नशे में फसते जा रहे बच्चे व युवा पीढ़ी को गीत के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से गीत बनाया जा रहा है।

विगत कुछ दिनों से चल रही शूटिंग में सेंट जोसेफ़ कॉलेज, ऑल सेंट कॉलेज, तल्लीताल डांठ, फाँसी गधेरा, मॉल रोड, पंत पार्क, राजभवन रोड, भोटिया बैंड, बिड़ला रोड, बारा पत्थर आदि स्थानों पर गीत के दृश्य फिल्माए गए।

गीत का निर्देशन एडवोकेट रितेश सागर ने किया। गीत के लेखक हेमंत बिष्ट व रितेश सागर, कोरियोग्राफर आयुषी कनवाल व संगीत अमन सबरवाल का रहा। कैमरा में अमर गौतम और हिमांशु रहे।

कलाकारों में प्रिंस सिंह दुग्ताल,आयुषी कनवाल, मानसी मनराल,डीके शर्मा, मिथिलेश पांडे, नीरज डालाकोटी, अजय पवार,पवन कुमार, डा. मोहित सनवाल, मनोज साह,अनन्या चंद्रा, योगिता, आयुष चंद्रा, ययश्वी अरोरा, सुमित कुमार, एचएस राणा, गुड्डू सिंह ठठोला सहित नैनीताल के अन्य स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया। 

साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज कुलौरा, नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, पीआरओ एसएसपी प्रमोद पाठक, जीके कलर हल्द्वानी, पम्मी खान, सेंट मेरी, सेंट जोसफ कॉलेज, ऑल सेंट कॉलेज और एनसीसी कैडेट्स ने भी सहयोग दिया। शूटिंग में मौजूद थे।हरीश राणा, राजेश आर्य, महेश जोशी पवन कुमार, विशेष सहयोग वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज कुलौरा निर्देशन रितेश सागर शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  महंगाई का झटका: घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा
error: Content is protected !!