ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) राज्य के 2 लाख से ज्यादा छात्रों को बहुत जल्द खुशखबरी दे सकता है, जो अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को 30 अप्रैल 2024 के दिन घोषित किया जा सकता है। हालांकि यूके बोर्ड की तरफ से अभी तक नतीजों की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

UBSE UK Board 10th 12th Result 2024: पिछले साल कब जारी हुए थे यूके बोर्ड रिजल्ट

पिछले साल हुई यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम 25 मई, 2023 को सुबह 11 बजे घोषित किए गए थे। हालांकि इस बार लोकसभा चुनावों के चलते बोर्ड करीब 25 दिन पहले यानी 30 अप्रैल को नतीजे जारी कर सकता है।

UBSE UK Board 10th 12th Result 2024: कितने छात्रों ने दी यूके बोर्ड परीक्षा 2024 ?

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में 2 लाख, 10 हजार 354 छात्र उपस्थित हुए थे। इसमें 1 लाख, 15 हजार 606 छात्र 10वीं हाई स्कूल और 94 हजार 748 छात्र 12वीं इंटरमीडिएट के थे। इन 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने राज्य के 1228 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है।

पिछले साल की बात करें, तो यूके बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 में इस साल से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था जिनकी संख्या 2 लाख 59 हजार 340 थी। इसमें 10वीं के छात्र 1 लाख 32 हजार 104 थे, तो 1 लाख 27 हजार 236 छात्र 12वीं इंटर के थे।

UBSE UK Board 10th 12th Result 2024: कब आयोजित हुई थी यूके बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को 27 फरवरी 2024 से 16 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया था। यह परीक्षाएं अलग अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 10वीं और सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 12वीं की परीक्षाएं हुई थीं।

UBSE UK Board 10th 12th Result 2024: कहां देख सकते हैं यूके बोर्ड रिजल्ट 2024

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा के बाद इन नतीजों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। परिणामों का इंतजार कर रहे छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  यूपीएससी में उत्तराखंड के युवाओं का दम, शांभवी तिवारी 46वीं रैंक के साथ चमकीं, कई होनहारों ने लहराया परचम

You missed

error: Content is protected !!