ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल में ठंडी सड़क से लाइट चोरी करते हुए पुलिस ने चोरों रात में ही दबोचा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ठंडी सड़क के सौन्दर्यकरण से जुड़ी लाइट चोरने के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात दबोच लिया है।नशे के आदि तीन आरोपियों में से एक कि तलाश जारी है।

नैनीताल में जगह जगह चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के कार्य किये जा रहे हैं। नयना देवी मंदिर व आसपास के क्षेत्र को अद्भुत तरीके से सजाने की तैयारियां चल रही हैं।

इसी क्रम में पंत पार्क से गुरुद्वारे तक दीवार और ठंडी सड़क में प्रवेश द्वार और विद्युत लैंप आदि लगाने का काम चल रहा है। ठंडी सड़क में मार्ग के एक तरफ फैंसी लाइट लगाई गई है, जिन्हें पिछले दिनों अज्ञात चोर उखाड़ ले गए।

लाइट के छह लैंप चोरी होने की शिकायत आने पर पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार रात नैनीताल के सात नंबर निवासी दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने 40 से 45 वर्षीय नशे के आदि हरिया और संजय को चोरी के आरोप में पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार कुछ सामान रिकवर भी किया गया है और चोरी का माल खरीदने के कुछ सफेदपोशों पर भी गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में शान से लहराया तिरंगा, युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

You missed

error: Content is protected !!