ब्रेकिंग न्यूज़
देवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्वकुमाऊँ विश्वविद्यालय में एआई आधारित फंड रेज़िंग और इन्वेस्टर पिच पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के गुरग्राफिक एरा भीमताल में साइबर अपराध, नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का पाठ, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को किया सतर्कभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग द्वारा तिकोनिया, हल्द्वानी से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी तक 1.1 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका जिलाधिकारी वंदना ने देर रात निरीक्षण किया।

डीएम ने ई ई लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सड़क की लेबलिंग ठीक प्रकार से की जाए ताकि कहीं पानी इकट्ठा न हो तथा जल निकासी के लिए ड्रेनेज भी तैयार किया जाए।

सड़क का कार्य शीघ्रता से करें पूर्ण

तदोपरांत जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए 1.25 किलोमीटर ठंडी सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को ठंडी सड़क के किनारे पार्किंग विकसित करने के लिए कहा और इस पार्किंग के साथ लगते हुए पार्कों का सौंदर्यीकरण का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए ताकि ठंडी सड़क को सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जा सके, इसके लिए बिजली के पोल को भी व्यवस्थित रूप से लगवाने की प्लानिंग की जाए । इसके साथ ही ड्रेनेज की भी उचित व्यवस्था की जाए ताकि जल भराव न हो।

इस समय पर सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, एसई लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो सगे भाइयों की हुई सुरक्षित वतन वापसी, सीएम धामी के प्रयासों से घर लौटे आनंद और भूपेंद्र

You missed

error: Content is protected !!