ब्रेकिंग न्यूज़
देवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्वकुमाऊँ विश्वविद्यालय में एआई आधारित फंड रेज़िंग और इन्वेस्टर पिच पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के गुरग्राफिक एरा भीमताल में साइबर अपराध, नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का पाठ, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को किया सतर्कभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रानीबाग स्थित पंसौली वनक्षेत्र के जंगल में अज्ञात युवक का पेड़ पर शव लटका मिलने होने की खबर लोगों को पता चली।

मामला कल शाम का है ग्रामीण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल अभी तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखा हुआ है ।

मामले की जानकारी देते हुए काठगोदाम थाने में तैनात उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने बताया कि सोमवार दोपहर को रानीबाग निवासी ग्रामीण युवक योगेश रजवार को पंसौली वनक्षेत्र के जंगल में पेड़ से शव लटकता हुआ दिखाई पड़ा जिसकी सूचना उसने काठगोदाम पुलिस को दी।

सूचना मिलने के तुरंत बाद उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां रस्सी से शव पेड़ से लटक रहा था।

जिसे पुलिस टीम ने नीचे उतारा वही शव की शिनाख्त नही हो पाने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 40-45 बर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस की शंखनाद सभा के बाद रामलीला मैदान में हुआ शुद्धि हवन, वैदिक मंत्रोच्चार से धार्मिक पवित्रता की पुनर्स्थापना का प्रयास

You missed

error: Content is protected !!