ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नैनीताल रोड के पास अंबिका बिहार कॉलोनी में एक कपड़े के गोदाम के अंदर भीषण आग लग गई, और आग का रूप काफी विकराल था।

जिसने 3 मंजिला भवन को अपने चपेट में ले लिया सूचना मिलने पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची जहां पर टीम ने तीन मंजिला भवन में आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया।

गनीमत यह रही कि किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नही हुआ लेकिन लाखो रुपये का नुकसान जरूर हो गया है,नैनीताल रोड के अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी है।

जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है और यही घर पर उन्होंने गोदाम भी बना रखा है बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की तकनीकी रिपोर्ट देगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, मशीनों और औजारों की हुई विशेष पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.