ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में जय श्री राम सेवा दल भक्तों ने हनुमान जयंती हर्षोल्लाहस के साथ मनाई 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हिन्दुओ के आराध्य श्री राम के परम भक्त पवन पुत्र हनुमान के जन्म दिवस के अवसर पर ‘हनुमान भक्त’ संगठन की तरफ से आज सुंदरकांड पाठ, भंडारा और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया।

शहर भर से उमड़े भक्त, प्रशंसक और पर्यटक प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बने।

     सरोवर नगरी नैनीताल में ‘जय श्री राम सेवा दल’ ने हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, भंडारा और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया।

इसके साथ ही सदस्यों ने भी श्री हनुमान को 101 किलो का मोदक चढ़ाया, 301 लीटर दूध की खीर वितरित की और डी.जे.की धुन पर भजन और झांकी का परफॉर्मेंस किया।

जन्मोत्सव के अवसर पर गीता आश्रम, सूखाताल झील मंदिर और चीना बाबा मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान भक्तो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

नैना देवी मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भक्त जनों हजारों की संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

डीएसए ग्राउंड के समीप भगवा ध्वज के नीचे संध्याकालीन के समय भजन कीर्तन का आयोजन किया बाहर से आए कलाकारों के द्वारा शिव पार्वती मयूर नृत्य दिखाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया उसके बाद भव्य आतिशबाजी की गई।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, मनोज कुमार,विनोद सिंह, शैलेंद्र बिष्ट,अनिल ठाकुर,अजय सिंह, दीपक, दीपक कुमार, किशोर ढेला पंकज बिष्ट सोनू बिष्ट. सुनील,सूरज, विशाल, अमित,रोहित, राजेंद्र परगाई, रवि फर्त्याल, किशन,भुवन सिंह बिष्ट, रोहित कुमार,विनोद सोनू कुमार,राहुल,अमित शाह,दिव्यांशु जोशी, चंदन जोशी, हरीश बिष्ट विक्की वर्मा थे आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में होटल कर्मचारी ने गटका कीटनाशक, एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!