ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

रद्दएक  युवक का अपनी बहन की शादी में एलईडी टीवी देना बना जानलेवा

पत्नी ने मायके से अपने भाइयों को बुलाकर पति को दौड़ा दौड़ा कर बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटा

बाराबंकी। एक युवक का अपनी बहन की शादी में एलईडी टीवी देना जानलेवा बन गया।

इस बात पर हुए विवाद के बाद पत्नी ने मायके से अपने भाइयों को बुला लिया।

सभी ने मिलकर युवक को दौड़ा दौड़ा कर बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटा।

पिटाई के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल के रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस पत्नी, साले समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

पूरा मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सहरी मजरे झरसावा गांव से जुड़ा है. जहां के निवासी 35 वर्षीय चंद्र प्रकाश मिश्र की बहन पूजा का विवाह 26 अप्रैल को होना है. शादी की तैयारियों में चंद्र प्रकाश भी लगा हुआ था।

वह अपनी बहन को शादी में गिफ्ट के तौर पर एलईडी टीवी और सोने की अंगूठी देना चाहता था।लेकिन उसकी पत्नी छवि मिश्रा इसका विरोध कर रही थी। इसी को लेकर पति पत्नी में कहासुनी भी हुई।

इसी दौरान महिला ने रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदराबाद स्थित अपने मायके से भाई सहित चार पांच दूसरे लोगों को बुला लिया।

जब घर में शादी के लिए मंडप रखा जा रहा था, तब उसी जगह पत्नी के मायके से आए लोगों ने चंद्र प्रकाश को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में चंद्रप्रकाश को सीएचसी घूंघटेर पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया।

लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।जानकारी के मुताबिक मृतक का एक वर्ष का बेटा गोपाल भी है।

वहीं इस मामले पर सीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह ने बताया की पत्नी ननद की शादी में एलईडी टीवी देने का विरोध कर रही थी। इसी को लेकर विवाद हुआ और युवक की जान चली गई।

मृतक के साले और पत्नी समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  ₹5 हजार चोरी के शक में दोस्त ने की हत्या,रस्सी से घोंट दिया गला

You missed

error: Content is protected !!