ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

स्कूल का रिजल्ट आते ही छाया मातम, कुछ घंटों में ही 7 बच्चों ने कर ली आत्महत्या

तेलंगाना। इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित हुए कुछ घंटे ही हुए और अलग-अलग हिस्सों से 7 बच्चों की मौत की खबर है। इन सभी ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र 17 वर्ष से कम है।

खास बात है कि साल 2019 में इंटरमीडिएट नतीजे घोषित होने के बाद कम से कम 22 छात्रों ने खुदकुशी कर ली थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन यानी TSBIE के नतीजे घोषित होने के 30 घंटों के अंदर कम से कम 7 छात्रों ने कथित तौर पर आत्म हत्या कर ली।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं की जानकारी पूरे राज्य से मिल रही है।

पहली घटना मंछेरियल जिले के तंदूर से थी, जहां 16 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस का कहना है कि वह फर्स्ट ईयर में चार विषयों में फेल हो गया था।

उसने घर में फांसी लगा ली थी। अन्य घटनाओं में जान गंवाने वाली सभी लड़कियां थीं, जिनकी उम्र 16-17 साल थी। ये सभी एक या एक से ज्यादा परीक्षाओं में फेल हो गईं थीं।

खबर है कि ये लड़कियां राजेंद्रनगर, खम्मम, महबूबाबाद और कोल्लूर से आती थीं। खास बातहै कि यह दुखद खबर ऐसे समय पर आई है, जब जेईई मेन एग्जाम में अच्छे नंबर हासिल करने वाले बड़ी संख्या में तेलंगाना से हैं।

पूरे देश में 100 पर्सेंटाइल लाने वाले 56 उम्मीदवारों में से 15 तेलंगाना से थे। बीते तीन सालों से तेलंगाना से बड़ी संख्या में टॉपर्स निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  भवाली–भीमताल बाईपास पर खाई में मिली लावारिस बाइक, जांच में जुटी पुलिस

You missed

error: Content is protected !!