ब्रेकिंग न्यूज़
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायलहल्द्वानी : बायोप्सी के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भीषण गर्मी के चलते लगातार आ रही पेयजल किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर के वॉशिंग सेंटरों पर रोक लगाई है।

जिससे वॉशिंग सेंटर वाले कुछ समय तक कार एवं बाइक की वॉशिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन इसके बावजूद भी लगातार पेयजल का वाहन की धुलाई में दुरुपयोग की शिकायत मिल रही है।

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में जल संस्थान की टीम ने ताबड़ जयतोड़ छापेमारी की शहर के नैनीताल रोड रामपुर रोड ऊंचा पुल क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में 42 सर्विस सेंटरों में पेयजल का वाहनों की धुलाई में प्रयोग किया जाना पाया गया।

जिस पर सभी 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस दिया गया है, इसके अलावा कैनाल रोड में दो का कनेक्शन भी काट दिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पेयजल की किल्लत को देखते हुए उसके दुरुपयोग न करने की अपील भी की गई है। वहीं ट्यूबवैलों से भी अन्य कार्यों के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं की जाने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!