ब्रेकिंग न्यूज़
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायलहल्द्वानी : बायोप्सी के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली। दिल्ली और नोएडा के छह स्कूलों को बुधवार सुबह बम की धमकी से संबंधित ईमेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर सभी स्कूल परिसरों को खाली करा दिया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पहला मामला द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का है। यहां स्कूल में बम होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

दूसरा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल का है। जहां आज सुबह बम की धमकी से संबंधित एक ईमेल मिला। इसके बाद स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे के आसपास स्कूल में ईमेल आया था। साढे़ सात बजे स्कूल ने ईमेल देखा और पुलिस को सूचना दी। उस वक्त स्कूल में विद्यार्थी आ रहे थे।

स्कूल प्रबंधन ने सभी को घर भेज दिया है। बम निरोधक दस्ता स्कूल में सवा घंटे से जांच कर रहा है अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दो दिनों से बम के फर्जी ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ाई हुई है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक

You missed

error: Content is protected !!