ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल। मालरोड में सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत महिला पर्यटकों ने हंगामा कर दिया। होटल किराये में लेने पहुंचे पर्यटकों को रेट महंगे लगे तो उन्होंने होटल चौकीदार की ही पिटाई कर दी।

हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच किसी तरह मामला शांत करवाया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात मालरोड स्थित एक होटल का नेपाली मूल का मामू नाम से चर्चित रात्रि चौकीदार होटल के आगे सड़क पर खड़ा था। तभी तीन युवक व तीन युवतियां कमरा लेने के लिए पहुंचे।

चौकीदार से उन्होंने कमरे के रेट के बारे में पूछा। रेट बताते ही पर्यटक गालीगलौज पर उतर आए। इस बीच नशे में धुत महिला पर्यटकों ने चौकीदार की पिटाई कर दी।

हंगामा बढ़ता देख राहगीरों व होटल कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया और पर्यटकों को डांठ स्थित चौकी लेकर गई।

जहां पहुंच पर्यटक छोड़ देने की गुहार लगाने लगे। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि पर्यटकों को कड़ी फटकार लगाकर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!