ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल बैंक व्यवसाय पहुंचा 13000 करोड़ के पार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  नैनीताल बैंक का व्यवसाय पहुंचा 13000 करोड़ के पार नैनीताल बैंक प्रधान कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बैंक के प्रबंध निदेशक श्री निखिल मोहन जी ने बताया की बैंक ने मार्च 2024 वार्षिक की समाप्ति के उपरान्त 107.82 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट अर्जित किया , साथ ही साथ बैंक का कुल व्यवसाय रु 12305.42 से बढ़कर रु 13086.87 करोड़ हो गया है जो अब तक का सर्वोच्च व्यवसाय है ।

बैंक ने विगत दो वर्षों में 1500 करोड़ से अधिक का व्यवसाय कर विभिन्न मानकों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है ।

इस वर्ष बैंक द्वारा अपने डिमांड डिपाजिट में 13.80 % की वार्षिक वृद्धि , सेविंग डिपाजिट में 9.85 % एवं कुल डिपाजिट में 7.63 % की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गयी है , बैंक के सकल एडवांस में , 10.41 % की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गयी है तथा बैंक का नेट एन पि ऐ 1 % से कम है जो की बैंकिंग क्षेत्र के मानकों में उच्च स्तरीय माना जाता है , और कासा डिपाजिट 41.75 % है । बैंक का नेट प्रॉफिट 31.3.2024 में 47.10 करोड़ हो गया है ।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक निखिल मोहन द्वारा बैंक के नए उतपादों के बारे में जानकरी देते हुए बता गया की बैंक , वित्तीय समावेश के संरूपण के लिए मोबाइल बैंकिंग वैन द्वारा अपनी सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा रहा है , बैंक अपने ग्राहकों को पीओएस / यूपीआई और क्यूआर कोड की सेवाएँ भी दे रहा है , बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन ” नैनी डीजी ” भी शीघ्र ही चालू की जाएगी।

जिससे सभी ग्राहकों को बैंकिंग की आधुनिक सुविधा लाभ मिल सकेगा , साथ ही साथ बैंक द्वारा 15 मिनट में होम लोन की स्वीकृति की भी नई स्कीम लांच की है जिसमे ग्राहकों को 15 मिनट मे होम लोन की स्वीकृति दी जा रही है ।

बैंक अति शीघ्र डिजिटल बैंक यूनिट भी अपनी शाखाओं में स्थापित करने जा रहा है तथा ग्रामीण क्षेत्रो की उन्नति एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु स्वयं सहायता समूह को वित्तपोषित करने हेतु नयी योजना लाये हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित रोजगार के अवसर पैदा करेगी ।

इस अवसर पर बैंक के चीफ ऑपरेटिंग अफसर डॉ दीपक पंत , वाईस प्रेजिडेंट राहुल प्रधान एवं बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । संजय गुप्ता एसोसिएट वाईस प्रेजिडेंट मानव संशाधन विभाग आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  चेन्नई से 8000 किमी का बाइक सफर तय कर नैनीताल पहुंचे सदत,भव्य स्वागत किया गया
error: Content is protected !!