ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जम्मू-कश्मीर फिर आतंकी हमला: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले को टेररिस्ट्स ने बनाया निशाना, कई जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक वाहन समेत दो वाहनों पर गोलीबारी की। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर हमले की हिमाकत की है। पुंछ में आतंकवादियों ने एयरफोर्स के काफिले पर हमला किया है। इस हमले में कई सैन्य जवानों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने वाहनों पर गोलियों की बौछार कर दी, जिसके बाद वायुसेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. इस घटना में 5 सैनिक घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के तत्काल बाद स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. आतंकवादियों की तलाश जारी है. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आतंकवादियों की तलाश जारी..
यह घटना जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों की एक श्रृंखला में नवीनतम है. पिछले महीने, पुंछ जिले में ही एक सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

सेना के जवान और पुलिस चला रहे है सर्च ऑपरेशन!

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी की घटना हुई लेकिन अभी तक सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों को जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया था। इससे पहले सुरक्षा बलों द्वारा सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संभावित घुसपैठ के प्रयास को विफल करने के बाद सांबा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

यह भी पढ़ें :  दिल दहला देने वाली घटना : ऑनलाइन गेमिंग लत से एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान
error: Content is protected !!