ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में पुलिस की बेलेंसिंग सिग्वे स्कूटर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पुलिस की बेलेंसिंग सिग्वे स्कूटर पर्यटकों को बहुत पसंद आ रही है।इसके साथ ही बेलेंसिंग सिग्वे स्कूटर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता कर रहा हैँ।

नैनीताल पुलिस का बेलेंसिंग सिग्वे स्कूटर… आईजी निलेश आनंद भरणे के द्वारा थाना तल्लीताल और कोतवाली मल्लीताल को पुलिस विभाग की तरफ से,पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दो सिग्वे बेलेंसिंग स्कूटर उपलब्ध कराए गए थे ।

जिनसे मालरोड बंद के दौरान पुलिस जवानों के द्वारा मालरोड में गस्त की जाती है,जिसे देखकर पर्यटक न चाहते हुए भी आकर्षित हो जाते हैं और उसके बारे में पुलिस जवानों से जानकारी प्राप्त करते हैं कि बिना ब्रेक के ये कंट्रोल कैसे होता है।

आगे पीछे कैसे जाता है और मुड़ता कैसे है,ऐसे कई सवाल पर्यटक पुलिस जवानों से पूछते रहते हैं,उत्तराखंड के जवानों को देखते हुए अब यूपी पुलिस में भी पुलिस जवानों को पर्यटन स्थलों में बैलेंसिंग सीक्वे स्कूटर उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दिए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
error: Content is protected !!