ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दस दिन पूर्व छुट्टी पर घर आए जवान की कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सेना के जवान की मौत 

चमोली।  देवाल में खेता सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई।

पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रैन फैंटी गांव निवासी प्रमोद सिंह (36 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी पर आए थे।

जानकारी के मुताबिक प्रमोद कार से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान रैन गांव के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।

चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ मिलकर ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका शव नहीं मिला।

शुक्रवार दोपहर को पानी में डूबी कार से प्रमोद का शव निकाला गया। प्रमोद अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा व माता- पिता को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें :  जमरानी बहुउद्देशीय बांध का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, तय समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!