ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अव्वल रहने वाले छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जायेगा भारत दर्शन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी विकासखण्ड के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के टॉपर 2-2 छात्रों हेतु भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम संचालित करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भार त दर्शन कार्यक्रम से छात्रों में एक विशेष अनुभूति जागृत होगी, जिस से वे सब भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, संस्कृति, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकेंगे। इसमें इन छात्रों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम चय नित मेधावी छात्रों के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, 197 में से 169 में मिली अनियमितता
error: Content is protected !!