नैनीताल में बी,डी पांडे अस्पताल में नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया।
रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। बी.डी पांडे जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और बीडी पांडे के अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर एम एस दुग्ताल मुख्य अतिथि रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जानकारी देते हुए डॉक्टर एम एस दुग्ताल ने बताया की अस्पताल की नर्सो अस्पताल व मरीजों के प्रति जो योगदान है।
वह मानव सेवा है, जिसका वह सराहना करते है नर्सो के बिना मरीज का ठीक होना असंभव है।
डॉक्टर दुग्ताल ने नसों को बधाई देते हुए उनके काम की सहराना की साथ ही नर्स और ज्यादा इस काम के लिए अपना सहयोग देगी नर्स और डॉक्टर मिलकर मरीज अपने परिवार की तरह इलाज करेंगे ताकि मरीज जल्द से जल्द ठीक हो जाये ।
सिस्टर फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के मौके पर हर वर्ष 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान सरस्वती खेतवाल ने सभी नर्सों को पूरी ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की सपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों की बेहतर देखरेख और स्वास्थ्य सेवा दिए जाने को लेकर नसों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मैट्रन शशिकला पांडे, रितु बोरा,तृप्ति,प्रतिभा,हेमा,नीतू,पूजा, पूर्णिमा, नीमा,सोनिया, शालिनी समेत अस्पताल के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।















