नैनीताल में बी डी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस विमेंस कलेक्टिव नैनीताल द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री रविशंकर के जन्मदिवस के उपलक्ष में सोमवारों को राजकीय बीडी पाण्डे अस्पताल मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गजया।
जिसमें समुह के सदस्यों ने एवं अन्य लोगों ने बढ चढ के हिस्सा लिया। समूह द्वारा 60 यूनिट रक्त दान किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था की सभी सदस्याओं का योगदान रहा।
संस्था की रेशमा टंडन ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वीमेन कलेक्टिव के सदस्यों द्वारा हर साल 13 मई को उनके गुरु देव श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर बीडी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
जिसमे सभी डोनर्स को 1-1 पौंधा उपहार के रूप में दिया जाता है।जिसमे सुबह से एभी तक 61 लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन किया।जिसमे से 60 लोगो मे स्वेच्छा से रक्तदान दिया है।
रेशमा टंडन ने कहा कि बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. प्रियांशु एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान देने पर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान रेशमा टंडन,सुनीता वर्मा , पूजा शाही,मंजू बिष्ट,कविता गंगोला, प्रेम लता,मंजू नेगी,संगीता साह, सिम्मी अरोरा,सोनी अरोरा,ज्योति मेहरा,कविता जोशी,रीना सामंत,बीना शर्मा पूजा मल्होत्रा,वन्दना मेहरा ,उमा कांडपाल,निम्मी कीर,रमा तिवारी, श्वेता अरोरा,कामना कंबोज,शिखा साह,संध्या तिवारी,किरन टंडन, कविता सनवाल,बिमलाजी,सोमा साह,मधु बिष्ट,नेहा डालाकोटी एवं का योगदान रहा।














