हल्द्वानी। हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में नए वित्तीय वर्ष के बाद शराब के बढ़ाए गए दामों की वजह से जमकर ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद अब तक ओवर रेटिंग पर लगाम नहीं लगी है।

वहीं जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी कार्रवाई भी की गई बावजूद ओवर रेटिंग में लगाम नहीं लगी है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष में शराब सभी अनुज्ञापियों को आबकारी विभाग की तरफ से निर्देशित भी किया गया है कि नए रेट लिस्ट को चस्पा किया जाए।

इसके बाद भी कई जगह रेट लिस्ट नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने कहा की जिन क्षेत्रों से शिकायत आ रही है वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है, इसके अलावा दुकानों में लगे सीसीटीवी जांच भी की जाएगी और टीम को लगातार मॉनीटरिंग करने को कहा गया है और जनता उनसे शिकायत कर सकती है जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.