ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लाईनपार संजयनगर विकास एवं कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने आज एसडीएम/प्रशासक नगर पंचायत लालकुआँ से मुलाकात की।

नगर पंचायत लालकुआँ से सटी कॉलोनी लाईनपार संजयनगर क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल किये जाने की मांग करते हुए 1975 में जारी शासनादेश का पालन करते हुए नगर पंचायत की सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

वही मामले पर एसडीएम पारितोष वर्मा ने कहा कि पूर्व में जारी शासनादेश का परीक्षण किया जा रहा है साथ ही मामले में सम्बंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजा जा रहा है।

जिसके पश्चात अवलोकन करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी वही समिति के अध्यक्ष मुख्तयार अहमद ने कहा कि लाईनपार संजयनगर में हमेशा गंदगी का अंबार लगा रहता है।

यदि इस क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल कर लिया जाता है तो सरकार को हाऊस टैक्स सहित कई प्रकार के राजस्व का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  विश्व हास्य दिवस: हंसी से जुड़ता मानवता का रिश्ता, सेहत और सद्भाव का अनमोल संदेश
error: Content is protected !!