हल्द्वानी। एक तरफ भीषण गर्मी ऊपर से पानी की जद्दोजहद के चलते शहर के वार्ड 37 के निवासियों का पारा चढ़ गया और जमकर जल संस्थान पहुंच अपनी भड़ास निकाली।

क्षेत्रीय जनता का कहना है कि लाइन मैन से लेकर सारे अधिकारियों से पेयजल लाइन दुरुस्त करवाने और पानी की समुचित व्यवस्था करवाने की अपील कर चुके हैं, कई बार अधिकारियों को ज्ञापन और मौखिक रूप से भी मामले से अवगत करा चुके हैं।

आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि उनके सब्र का बांध टूटता जा रहा है और अब बेतहाशा पड़ रही गर्मी में विभाग की ओर से पानी की वैलल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है।

पानी को लेकर मोहल्ले में सर फुटव्वल तक की नौबत आ जा रही है और अधिकारी कान में रुई ठूंस कर बैठे हैं।

लोगों ने कहा कि विभागीय कर्मचारी लंबे समय से आश्वासन दे रहे हैं पर हकीकत में अभी तक समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा सका है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.