उत्तराखंड बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। इस दौरान कुछ लोग नशा करते हैं तो कुछ हुड़दंग करते हैं। हाल ही में रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग घूमने पहुंचे कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा करते दिखाई दिए।

हालांकि कुछ ही देर बाद इनकी हालत और रंगत दोनों बदली दिखाई दी। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ युवा थार कार को खड़ी कर उसके ऊपर चढ़कर बैठे हैं। ये युवा खुले में शराब पी रहे थे।

तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और पूछा कि कहां से आए हो? एक शख्स जवाब देता है कि गाजियाबाद! इस पर व्यक्ति ने फिर से पूछा कि ये क्या बदतमीजी है? शख्स ने जवाब दिया है कि हम कहां बदतमीजी कर रहे हैं?

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और युवकों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस युवकों को गाड़ी समेत थाने लेकर पहुंच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के जमीन पर बैठकर माफी मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि अब वह इस तरह की हरकत नहीं करेंगे। उन्हें माफ कर दिया जाए।

उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो शेयर कर कहा है कि रुद्रप्रयाग स्थित सोनप्रयाग पार्किंग में नशा करते युवकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा पुलिस एक्ट एवं MV एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गयी।

कृपया धार्मिक स्थल पर सदाचरण का व्यवहार करें। इस प्रकार का कृत्य करने वालों की सूचना तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दें।

उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि असामाजिक लोगों पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

धर्म की नगरी में लोगों का तांडव बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र के अंतिम दिन हंगामा,भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग ठुकराने से भड़का विपक्ष, तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.