ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित, बता रहे थे गलत लोकेशन

रुद्रपुर। पुलिस कर्मियों को गलत लोकेशन देना पड़ा भारी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी काशीपुर की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने थाना आईटीआई और 112 वाहन में तैनात पाच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

कल देर रात एसपी काशीपुर द्वारा औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान थाना आईटीआई में तैनात रात्रि अधिकारी (दरोगा) और सिपाही चालक,हमराह सहित 112 वाहन में तैनात दो कांस्टेबल ड्यूटी से नादरत मिले।

लोकेशन पूछे जाने पर पुलिसकर्मी एक कमरे में बैठ कर झूठी लोकेशन दे रहे थे। जिसके बाद आज एसपी काशीपुर की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने पाचो पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में SIR अभियान को लेकर भ्रम दूर करें मतदाता, नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं: एडीएम विवेक राय
error: Content is protected !!