ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 45 में सरस्वती विहार कॉलोनी बदहाल स्थिति में है। यहां कॉलोनी में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं  आम बात है।

कई बुजुर्ग और छोटे बच्चे कई बार चोटिल हो चुके हैं। बरसात होने पर तो यह तालाब में तब्दील हो जाता है जिससे कॉलोनी में आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

यह परेशानी कॉलोनी वासी काफी सालों से इस समस्या से दो-चार हो रहे हैं। कॉलोनी वासियों का कहना है कि कई बार स्थानीय पार्षद और महापौर से गुहार लगाने के बावजूद भी सही नहीं हो रही है। कालौनी को गड्ढा मुक्त करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहे हैं।

सरस्वती विहार कॉलोनी बदहाल स्थिति में है। शायद हो ऐसी बदहाल स्थिति हल्द्वानी नगर निगम के अंदर किसी और कॉलोनी की हो। थोड़ी सी बरसात में यह कॉलोनी तलैया में तब्दील हो जाती है जिससे लोगों के घरों में पानी घुस जाता है और कॉलोनी में आना-जाना दुभर हो जाता है।

इस समस्या से कॉलोनी वासी काफी परेशान हैं उनका कहना है कि कई बार पार्षद और महापौर से गुहार लगाई कोई भी इस समस्या का समाधान करने में असहाय नजर आ रहा है कॉलोनी वासियों का कहना है यदि यथाशीघ इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कॉलोनी वासी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 जुलाई 2026
error: Content is protected !!