ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। लक्ष्मी विहार माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल तथा लक्ष्मी विहार किड्जी प्ले स्कूल में स्किल हंटर्स रामनगर द्वारा चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया ।

इस चार दिवसीय कैंप में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस समर कैंप में बच्चों ने डांस फन गेम्स, आर्ट फाइन आर्ट्स ,सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ वैदिक शिक्षा के अंतर्गत भगवान विष्णु के 10 अवतारों की रोचक व अदभुत जानकारी प्राप्त की।

इस समर कैंप में स्किल हंटर्स रामनगर के निदेशक श्री भुवनेश जोशी तथा मैनेजर श्री प्रेम सिंह बोरा तथा उनकी टीम के प्रशिक्षकों ने बच्चों को हर एक दिन अलग अलग प्रकार की एक्टिविटीज करवाई गई।

जिसमे आर्ट एंड क्राफ्ट में अंशुल कश्यप जी ने बच्चों को स्प्रे पेंटिंग,स्टोन पेंटिंग, साल्ट पेंटिंग आदि करवाए।

बॉक्सिंग प्रशिक्षक नेहा चौहान के द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जिसमें बच्चों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए , जिसमें सभी बच्चों ने बहुत जोश वह उत्साह के साथ भाग लिया।

 स्कूल के डायरेक्टर स्पर्श अग्रवाल ने इस सफल आयोजन में पूरी स्किल हंटर्स टीम को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा बढ़ाने के लिए आगामी वर्षों में भी इस तरह के सफल आयोजन स्कूल में किए जाएंगे।

 प्रधानाचार्या रितु पंत ने सभी प्रशिक्षकों की सराहना की तथा उन्हें धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : तल्लीताल क्षेत्र में बाघ के हमले से युवक की मृत्यु, SSP मंजूनाथ टीसी ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना
error: Content is protected !!