ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल जेल प्रशासन और पुलिस ने अचानक छापेमारी की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। नैनीताल जेल में रविवार देररात 11:30बजे प्रशासन और पुलिस की भारी भरकम टीम ने आकस्मिक छापेमारी कर आपत्तिजनक सामान की तलाश की।

कई घंटों तक कुल 7 बैरिकों में चले अभियान में सभी 127 कैदियों के सामान की अच्छी तरह से चैकिंग की गई।
नैनीताल जेल में रविवार देररात तब हड़कंप मच गया जब बड़ी संख्या में पुलिस बल अपने ए.एस.पी.हरबंस सिंह के नेतृत्व में तल्लीताल जेल पहुँच गया।

मल्लीताल कोतवाली, तल्लीताल, भवाली और भीमताल थाने मिलाकर कुल चार थानों से पुलिस जवानों को अर्जेंट रूप से बुलाकर पांच टीमें बनाई गई।

प्रत्येक टीम में 12 लोग मौजूद रहे जिन्होंने जेल की सभी सात बैरिकों को छाना। आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाश में जेल के सभी 127 कैदियों के सामान को अच्छी तरह से खंगाला गया।
जेलर संजय ह्यांकी ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की भारी भरकम टीम देर रात जेल पहुंची और उनकी मौजूदगी में सभी 7 बैरिकों की तलाशी ली गई।

उन्होंने इसे रूटीन एक्सरसाइज बताया। बताया कि कैदियों से कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। कुछ कैदियों के पास बीड़ी सिगरेट और लाइटर मिला जो नजरअंदाज करने की श्रेणी में है।

ए.एस.पी.हरबंस सिंह ने बताया कि ये जिलाधिकारी और एस.एस.पी.के निर्देशों पर एक रैंडम चैकिंग की गई थी। इसमें सभी कैदियों की तलाशी ली गई लेकिन तलाशी में कोई आपत्तिजनक समान नहीं मिला।

यह भी पढ़ें :  पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट के लिए आई बड़ी भर्ती, 5138 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

You missed

error: Content is protected !!