ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत में कालू सैयद बाबा के उर्स मेले में आंधी से गिरा पेड़,एक की मौत नौ घायल,मेला बंद,खिरखेत में पेड़ गिरने से बालिका गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। आज दोपहर कालू सैयद बाबा के उर्स समारोह में लगे मेले में बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक फड़ व्यवसायी की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए जिनमें दो‌ लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इधर मेले का आज अंतिम दिन था हादसे के बाद मेला बंद कर‌ दिया गया है।

यहां आज दोपहर आई आंधी में कालू‌ सैयद उर्स समारोह के मेले में पेड़ गिरने से एक फड़ व्यवसायी की मौत हो गई। फड़ व्यवसायी संजू देवल 50 वर्ष रामपुर उप्र का रहने वाला था।

इसके अलावा अन्य नौ लोग नासीर बाजपुर, नबी अहमद रामपुर, सरताज रामपुर, राजपाल किलाखेडा, कमरुखान किलाखेडा गदरपुर, कृष्णा मेहरा बम्स्हयो, हिमाशु बिष्ट बम्स्यो, पीताम्बर देवी दत्त गनियाधोली, मेधा
जरुरी बाजार और सन्नू भी पेड़ की चपेट में आने से घायल‌ हो गए जिनमें आस पास के गांवों से आए मेलार्थी और खरीददार भी शामिल हैं।

घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया जहां से गंभीर रुप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि अन्य का इलाज चल‌ रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँक्टर संदीप दीक्षित ने बताया कि निकट में आयोजित उर्स के मेले में पेड़ गिरने की खबर आई। हादसे में घायल 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से संजू देवल पुत्र रामचंद उम्र 50 वर्ष नाम के व्यक्ति का अस्पताल पहुंचने से पहले ही देहांत हो गया। तीन मरीजों को रेफर किया जा चुका है, और एक मरीज को उसकी मर्जी से (on request) रेफर किया गया।

इसके अतिरिक्त झलोडी के निकट एक गाड़ी के ऊपर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। उन सभी को चिकित्सालय में भर्ती किया जा चुका है, और तीनों की हालत अभी स्थिर है।

यह भी पढ़ें :  भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सम्बंधित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!