ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना जारी 

नैनीताल जिले के 6 विधानसभाओं की हल्द्वानी में मतगणना 

पांच विधानसभा नैनीताल लोकसभा का हिस्सा, जबकि एक पौड़ी लोकसभा का हिस्सा

हल्द्वानी में मतगणना के बाद फाइनल नतीजे उधम सिंह नगर से होंगे जारी

मतगणना को लेकर सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, 

मतगणना क्षेत्र के आसपास ट्रैफिक रूट को भी किया गया है डाइवर्ट। 

नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी में सीधी टक्कर

 नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों की मतगणना एमबीपीजी कॉलेज में शुरू हो गई है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य किया जा रहा है।

जिले की 6 विधानसभा सीटों में से पांच की गिनती नैनीताल लोकसभा के लिए जबकि रामनगर विधानसभा की गिनती पौड़ी लोकसभा के लिए की जाएगी, जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए 84 टेबलों में मतगणना की जा रही है।

300 से ज्यादा कार्मिक मतगणना के लिए लगाए गए हैं और अब से कुछ देर बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे वहीं एसएसपी ने भी मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना, अधिकारियों पर अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप; उग्र आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!