ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज के दिन की शुभ शुरुआत आज के राशिफल से करें और अपने दिन को बेहतर बनाएं। जानें ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 5 जून, 2024 बुधवार के लिए 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल और आज के उपाय।

यदि आज आप शहर से कहीं बाहर जा रहे हैं या कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जरूर जान लें।

मेष राशि

पंचग्रही योग का निर्माण होने से आर्थिक सफलता प्राप्त होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। यदि नौकरी करते हैं, तो वाणी पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। जितना मौन रहेंगे, आज का दिन उतना अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल सौहार्द्रपूर्ण रखें, तो अच्छा रहेगा। बिना वजह बहस से बचें। सुबह से मन में स्फूर्ति और ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है।

वृष राशि

आज आपकी राशि में पंचग्रही योग बन रहा है, इसके शुभ प्रभाव से लक्ष्य की प्राप्ति होगी। अच्छे खान-पान का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जाने से खुशी का माहौल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं, तो दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों पर भी पंचग्रही योग के शुभ प्रभाव रहने के योग हैं। आज आप किसी वस्तु में निवेश करेंगे, तो अच्छा रहेगा। कम-से-कम आज कुछ वृक्ष अवश्य लगा दें। सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आपके कार्य-कौशल की सभी जगह तारीफ होगी। अगर किसी को कर्ज दिया है, तो धन वापसी के योग हैं। सुबह के समय गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनेक पहलुओं पर काफी सकारात्मक रहेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में निकटता और मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक झगड़ों में शांत रहें, तो अच्छा रहेगा। कुत्ते को भोजन कराएं और किसी गरीब को हरी सब्जी दान दें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों में आज राजनीतिक महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। आपके कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस के लोग आपकी बहुत प्रशंसा करेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह सूर्य को जल दें। गाय और कुत्ते को रोटी दें।

कन्या राशि

कन्या राशि के व्यवसायी जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के लिए अच्छा है। आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी तारीफ करेंगे। किसी अधिकारी से पैसे का लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि

यदि आप फिल्म निर्माण के कार्य से जुड़े हैं, तो आज आपको आर्थिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर समय अच्छा बीतेगा। भविष्य के बारे में प्लान करने का अच्छा समय है। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान दें और भोजन कराएं। प्रेम संबंध के लिए यह सही समय है। तुलसी का पौधा लगाएंगे, तो रिश्तों में निकटता आएगी।

वृश्चिक राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी से कोई वादा न करें। अगर आप विद्यार्थी हैं, तो किसी से बिना वजह मत उलझें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। सुबह गायत्री मंत्र की माला जपें। सूर्य को सुबह में जल का अर्घ्य अर्पित करें।

धनु राशि

आज आर्थिक योजनाएं फलीभूत होगी और सत्ता से शासकीय सहयोग मिलेगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है या धन का लाभ होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आज परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। सुबह में गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खाने के लिए दें।

मकर राशि

आज आपकी जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अल्पकालीन निवेश आपको लाभ दे सकता है। यात्रा अवकाश का योग बन सकता है। बुजुर्ग लोग आज स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। कमजोर हो गए कुत्ते को भोजन कराएं, दिन अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप वकील या जज हैं, तो आपका दिन आज अच्छा जाएगा। किसी मित्र की सहायता करेंगे, तो दिन बेहतर रहेगा। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। घायल कुत्ते का उपचार करेंगे, तो बहुत लाभ होगा।

मीन राशि

आज शासन और सत्ता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का समय उपयुक्त है। सुबह में गाय को भोजन दें और सूर्य को जल का अर्घ्य दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Nainital News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, भूमि विवाद से लेकर दिव्यांग प्रमाण पत्र तक मामलों का त्वरित निस्तारण
error: Content is protected !!