ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रेमी पिछले 15 दिनों से रह रहा था अपनी प्रेमिका के घर में,प्रेमिका के घर से फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया प्रेमी का शव

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक युवक का शव उसके प्रेमिका के घर से फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रेमी पिछले 15 दिनों से अपनी प्रेमिका के घर में रह रहा था. मृतक प्रेमी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी था। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा उत्तर उजाला नमरा मस्जिद के पास रहने वाला अजीम नई बस्ती में अजीम मरियम बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाली एक महिला के प्रेम में पड़ गया था।

अजीम अपने पत्नी, बेटे और परिवार को छोड़ कर वह पिछले 15 दिन से प्रेमिका के घर पर ही रह रहा था.मंगलवार को उसका शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला।

युवक की संधि परिस्थितियों में मौत के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अजीम के परिजनों ने उसकी प्रेमिका के चरित्र पर सवाल उठाए और उसपर हत्या कर अजीम के शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : धारी ब्लॉक के कफरोली तोक में पहुंचे हरीश पनेरू, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

You missed

error: Content is protected !!