हल्द्वानी। ट्राई क्लब द्वारा 21 जून को रेन रन सेकंड एडिशन हाफ मैराथन का आयोजन किया जाना है।
आयोजकर्ताओं ने मैराथन के संबंध में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि ट्राई क्लब पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाफ मैराथन का आयोजन कर रहा है।
जिसमें रेन रन 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर होगी। जिसमें करीब 500 लोग प्रतिभाग करेंगे और एक एंट्री फीस के माध्यम से इस दौड़ में प्रतिभाग किया जा सकता है।
वहीं रेस के बाद पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस मैराथन में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों से वृक्षारोपण भी कराया जाएगा।














