ब्रेकिंग न्यूज़
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता निगरानी पर जताई नाराजगीहल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगात
खबर शेयर करे -

नैनीताल राज भवन में 19 वा गवर्नर्स गोल्फ कप का होगा आयोजन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। राजभवन में आज 19वें गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता का कर्टेन रेजर हुआ, जिसमें राज्यपाल ने विश्वास जताते हुए कहा कि अगले 5 वर्षों में यहां के प्रशिक्षु देश और विदेश में नाम करेंगे।

उन्होंने कहा कि 7 से 9 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में देशभर के 121 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
नैनीताल के राजभवन स्थित गोल्फ कोर्स(आर.बी.जी.सी.)में आज एक सादे समारोह में आगामी राष्ट्रीय अमैचौर गोल्फ प्रतियोगिता की तिथि की घोषणा की गई। इस मौके पर राज्यपाल ले.जरनल(से.नी.)गुरमीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राजभवन द्वारा गोल्फ को प्रमोट करने के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों से लेकर सुपर वैटरन खिलाड़ियों के खेलने से प्रतियोगिता का आकर्षण और भी बढ़ गया है। लगभग 45 एकड़ क्षेत्र में बने राजभवन के इस गोल्फ कोर्स में होने जा रही गोल्फ प्रतियोगिता में आयोजित प्रेस में राज्यपाल ने कहा कि वो अगले 5 वर्ष में 21 युवा गॉल्फरों को राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे।

जिसके लिए देवी देवता उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि 2 मई से 11मई तक गोल्फ क्लब ने 123 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जिसमें से 40 बच्चों ने गोल्फ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

राज्यपाल ने ये भी कहा कि गोल्फ वर्ग विशेष का नहीं बल्कि आमजन का खेल है। इस मौके पर सचिव राज्यपाल, आयुक्त कुमाऊं, डी.आई.जी.कुमाऊं, एस.एस.पी., ए.डी.एम., नवनियुक्त गोल्फ कप्तान राजभवन गोल्फ क्लब कर्नल विवेक भट्ट और प्रतिभागी खिलाड़ी व कैडी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, महिला की सूझबूझ से बची जान; लोगों में दहशत

You missed

error: Content is protected !!