ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शपथ ग्रहण के अगले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोग‍ियों के साथ बैठक  की। इस दौरान कई अहम फैसले ल‍िए गए हैं. सबसे बड़ा फैसला गरीबों के ल‍िए लिया गया है।

कैबिनेट ने गांवों और शहरों में रहने वाले गरीबों के ल‍िए 3 करोड़ घर बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी है।

सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता प्रदान करेगी. इन घरों में शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, नल कनेक्शन भी साथ-साथ मिलेगा।

पीएम मोदी के नेतृत्‍व में सरकार ने पिछले 10 साल में गरीबों के ल‍िए 4.21 करोड़ घर बनाए हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल की बेटी चित्रा पाठक का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, संस्कृति मंत्रालय की प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति हासिल

You missed

error: Content is protected !!