ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पानी के संकट को देखते हुए तहसील मुख्यालय रानीखेत मे क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने विभागीय अधिकारियो के सग की बैठक।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। तहसील मुख्यालय रानीखेत मे क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने बढ़ती हुई गर्मी मे पानी के संकट को देखते हुए सभी विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक कर सभी को इस संकट को दूर करने के दिए निर्देश।

इस बैठक मे जल निगम, जल संस्थान, खाद्य विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, छावनी परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण नदियों का जल स्तर काफी कम हो गया है, और प्राकृतिक जल स्त्रोत भी सूख गए है, और इससे पेयजल काफी कम रह गया है।

ऐसे में हमारी पंपिंग पेयजल योजनाओं में ज्यादा घंटों की पंपिंग नहीं हो पा रही थी। जिससे की समुचित मात्रा में पेयजल पहुंच पाए। जल निगम, जल संस्थान, जल निगम की यांत्रिक शाखा, और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई, जिसमें रानीखेत की उपजिलाधिकारी भी उपस्थित रही।

इस बैठक में सुनिश्चित किया गया की सभी विभाग आपस में तालमेल बिठाकर कम से कम 10 घंटों की पंपिंग कर सके। विद्युत विभाग को कम वोल्टेज की समस्या का समाधान निकालने के आदेश दिए गए हैं, और सभी ने यह सहमति जताई है कि जेएलएफ से जल्द यह अव्यवस्था ठीक होगी और सभी लोगो को पर्याप्त पेयजल मिलेगा।

टुल्लू पंप के लिए छापेमारी की जाए और उन्हें हटाने के बाद समंधित कार्रवाई के आदेश दिए गए है। इसके अलावा एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा।

अगर उपभोक्ता पेयजल से संबंधित कोई भी समस्या भेजता है, तो विभाग द्वारा उसका समाधान किया जायेगा।

विधायक ने बताया कि कैंट कर्मचारियों ने हमें बताया की वो एक व्हाट्सएप नंबर जारी करेंगे। यदि किसी को कोई परेशानी है, तो कर्मचारी इस नंबर पर सूचित कर सकता है। हम भी उस नंबर से जुडकर जनता की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि बरसात आने वाली है, और ऐसे में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। इसपर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट को बुलाकर बातचीत की गई।

उन्होंने हमें अश्वास्थ किया कि इस प्रकार की किसी भी आपादा या बीमारी के लिए वह पूर्ण रूप से तैयार हैं। 50 अतिरिक्त बेड की सुविधा के साथ सभी दवाएं भी उपलब्ध हैं। और ऐसे ही किसी आपादा की स्थिति के लिए अलग से डॉक्टरों की टीम भी गठित है, और कोई भी अतिरिक्त तैयारी की आवश्यकता नहीं है। उन्होने कहा कि हमारी विधानसभा के सभी विभाग, जैसी की स्वास्थ्य विभाग, जल निगम और जल संस्थान किसी भी प्रकार की आपातकाल स्थिति का सामान करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि ई के वाई सी को लेकर काफी गलतफहमी हो रही थी। व्हाट्सएप में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें बताया जा रहा था कि के वाई सी किए बिना अगली बार कोई भी गैस नहीं भरा पाएगा। इससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ का माहौल था।

काफी बुजुर्ग और बाकी ग्राहकों को दूर दूर से पैदल आकर लंबी कतारों में खड़े होने से बहुत परेशानी हो रही थी। इसीलिए मैंने जिला आपूर्ति अधिकारी से निवेदन किया कि इसका कोई समाधान निकाला जाए।

अब अगली बार जब भी कही गैस की गाड़ी जायेगी, तो हर पंचायत क्षेत्र में एक ई के वाई सी केंद्र खोला जाएगा। कल तक इसके संबंध में एक रोस्टर जारी कर दिया जायेगा, कि कोन से क्षेत्र में कोन सी टीम भेजी जाएगी।

चिलियानौला में ट्यूबवेल का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के संदर्भ में विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने वन क्षेत्राधिकारी व जल संस्थान के अधिकारियो को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिस पर जल संस्थान व वन विभाग के अधिकरी ने बताया कि विभागीय सर्वे कर जल्द से जल्द काम शुरु कर दिया जायेगा। जिससे चिलियानौला की आम जनमानस को पानी की बढ़ रही समस्या से निजात मिल जायेगा।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, वनक्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता ठाकुर सिंह, अधिशासी अभियन्ता समीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता भाष्कर पाण्डेय, मोहन नेगी, रामेश्वर गोयल, उमेश पंत, पुष्पा तेवाड़ी, ललित सिह मेहरा, संदीप गोयल, पावस जोशी, ध्यान सिंह नेगी, मुकेश पांडे, चंद्र शेखर, नीरज तेवाड़ी, दिनेश घुघत्याल सहित सभी विभागीय अधिकारीगण व भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  रुद्रपुर में यादव सभा का होली मिलन: शिक्षा और एकता पर जोर, समाज को बदनाम करने की कोशिशों पर जताया रोष
error: Content is protected !!