ब्रेकिंग न्यूज़
नियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाईप्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों पर सरकार सतर्क, खाद्य मिलावट रोकने को हर महीने चलेगा विशेष जांच अभियानशैलेश बिष्ट बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया सह-संयोजक, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
खबर शेयर करे -

नैनीताल में माँ नैना देवी मंदिर का 141वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

हल्द्वानी। देश भर में 52 शक्ति पीठों मे सामिल नैनीताल की माँ नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ नैनीताल पहुचे पर्यटकों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

सुबह से ही माँ नयना देवी मंदिर में माता के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा महा भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मान्यता है कि राजा दक्क्ष ने जब अपने घर में यज्ञ करवाया तो अपनी बेटी सती व दामाद शिव को इसका न्यौता नही दिया, गुस्से में आकर मां सती अपने पिता के घर गई पिता से कहा सुनी होने पर हवन कुण्ड में अपने प्राणों की आहूति दे दी।

जब शिव सती के जले शरीर को आकाश मार्ग से गुजर रहे थे तो नैनीताल में मां सती की बायी आंख गिरी तभी से ही मां नयना की पूजा यहां की जाती है।

यह भी पढ़ें :  शैलेश बिष्ट बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया सह-संयोजक, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

You missed

error: Content is protected !!