ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

मेहंदी समारोह के दौरान श्रेया स्टेज पर डांस करते समय अचानक  हो गई बेहोश,अस्पताल में डॉ. राशिद ने  श्रेया को मृत घोषित कर दिया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठटोला 

भीमताल। नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में शनिवार की रात को एक हृदयविदारक घटना हो गई। यहां चल रहे एक वैवाहिक समारोह के दौरान दिल्ली निवासी दुल्हन की मेहंदी प्रोग्राम में डांस करते वक्त असमय मौत हो गई।

घटना से परिजन और मेहमान सदमे और सकते में हैं। पुलिस को कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने के प्रार्थना पत्र के बाद परिजन देर रात ही शव लेकर दिल्ली लौट गए।

भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि डॉ. संजय कुमार जैन निवासी बी 28 आदर्श आर्या अपॉटमेंट, सेक्टर छह द्वारका (नई दिल्ली) अपनी बेटी श्रेया जैन (28) की शादी के लिए परिजनों और कुछ खास परिचितों के साथ नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में आए हुए थे।

शनिवार की देर शाम को मेहंदी समारोह के दौरान श्रेया स्टेज पर डांस करते समय अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया।

यहां डॉक्टर अस्पताल में डॉ. राशिद ने उसे मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टर ने आशंका जताई कि हार्ट अटैक की वजह से युवती की मौत हुई है। इधर बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें :  बाघ के हमले में मरी महिला के परिवार को मिला ₹6 लाख का चेक बाउंस, वन विभाग पर उठे सवाल

You missed

error: Content is protected !!