ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार सुबह पौडी गढ़वाल के सतपुली में टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में बेकाबू होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि तिमलीसैड़ से कोटद्वार की ओर जा रही टाटा सूमो सुबह 6 बजे कुल्हाड़ बैंड के पास खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

सूमो में सवार लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं, जो कोटद्वार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सतपुली थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल लोग एक ही गांव के हैं, जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इससे पहले शनिवार को रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। एक टेम्पो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी थी। हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!